पश्चिम रेलवे का अहमदाबाद मंडल प्रथम स्थान पर

हैदराबाद, पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल ने मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश के नेतृत्व में वर्ष 2025-26 के दौरान परिचालन दक्षता, माल एवं यात्री परिवहन, राजस्व सुदृढ़ीकरण तथा अवसंरचना विकास के सभी प्रमुख आयामों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित करते हुए उत्कृष्ट एवं संतुलित प्रदर्शन हासिल किया है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश ने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान 9193 करोड़ रुपये की कुल आय अर्जित की गई, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 538 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि है। पश्चिम रेलवे ने 6867 करोड़ रुपये का माल राजस्व अर्जित किया, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 5.76 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। 1814 करोड़ रुपये का कोचिंग राजस्व अर्जित किया गया, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 6.89 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। साथ ही 51.13 मिलियन टन माल लदान किया गया, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 9.30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिसके परिणामस्वरूप अहमदाबाद मंडल ने भारतीय रेल में 8वाँ तथा पश्चिम रेलवे में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि वर्ष 2025-26 में 10 स्थायी गति प्रतिबंध समाप्त किए गए। 26 रोड अंडर ब्रिज एवं 04 रोड ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया, जिससे संरक्षा एवं यातायात सुगमता में वृद्धि हुई। 163 किमी नई रेलवे लाइन जोड़ी गई। 237 ट्रैक किमी में ट्रैक्शन कार्य पूर्ण किया गया। 69 हाई मास्ट टॉवर स्थापित किए गए। 4000 रेक्स का परीक्षण किया गया, जिससे माल लदान में वृद्धि दर्ज की गई। कुल 17 हजार कर्मचारियों में से 2520 कर्मचारियों (लगभग 14 प्रतिशत) को पदोन्नति प्रदान की गई, जो कर्मचारी विकास में वृद्धि को दर्शाता है।

उर्वरक वैगनों का लदान 1,76,794, वृद्धि 24.61% दर्ज

पश्चिम रेलवे माल लदान के अंतर्गत 6,04,922 वैगनों का कंटेनर लदान किया गया, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 4.06 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं 1,76,794 वैगनों का उर्वरक लदान किया गया, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 24.61 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पश्चिम रेलवे राजस्व एवं यात्री सेवाओं में सुदृढ़ प्रगति में 1450.67 करोड़ रुपये का गैर-भाड़ा राजस्व अर्जित किया गया, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 35.83 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। 322.82 करोड़ रुपये का स्टेशन पार्पिंग राजस्व अर्जित किया गया, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 32.59 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

पश्चिम रेलवे में नई रेल सेवाओं के तहत 26 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वेरावल-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा 25 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कड़ी-साबरमती-कटोसन रोड के मध्य मेमू सेवा का शुभारंभ किया गया तथा बेचराजी से कार-लोडेड मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाई गई थी। 16 फरवरी 2026 से असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन प्रारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें… महावीर हॉस्पिटल ने सेवा कार्य के साथ मनाया महावीर जन्म कल्याणक

31 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेडब्रह्मा-हिम्मतनग-अहमदाबाद (असारवा) नई रेल सेवा का शुभारंभ किया गया। अवसंरचना विकास में महत्वपूर्ण उपलब्धियों में 22 मई 2025 को प्रधानमंत्री द्वारा सामाखियाली स्टेशन का अमफत स्टेशन के रूप में उद्घाटन तथा 31 मार्च 2026 को गांधीधाम-आदीपुर रेल लाइन के मल्टी ट्रैकिंग कार्य को राष्ट्र को समर्पित करना शामिल है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button