नौकरियों की जगह ले सकता है एआई : मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) ज्यादातर लोगों से ज़्यादा बुद्धिमान है और यह कई नौकरियों की जगह ले सकता है। हालाँकि उन्होंने जोड़ा कि मशीनें शारीरिक नौकरियों की जगह पूरी तरह से नहीं ले सकतीं, वे काम को आसान बना सकती हैं।
रेवंत रेड्डी शुक्रवार रात अमेरिका के बोस्टन स्थित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी कैंपस में हार्वर्ड केनेडी स्कूल के तत्वावधान में आयोजित ए.आई. सिम्पोजियम में वर्चुअल रूप से भाग लेकर मुख्य भाषण दिया। उन्होंने कहा कि ए.आई., डॉक्टरों, वकीलों, आर्किटेक्टों, फिल्म निर्माताओं, लेखकों, कवियों, नीति निर्माताओं के काम के दायरे को बदल देगा, लेकिन उनकी जगह नहीं लेगा। शुरुआती स्तर की नौकरियों की संख्या कम हो सकती है, लेकिन कंपनी का कुल उत्पादन बढ़ जाएगा।
कम कर्मी के साथ भी ज्यादा उत्पादकता हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी राजधानी हैदराबाद एक ज्ञान का केंद्र है। सॉफ्टवेयर, फार्मा, हेल्थकेयर, लाइफ साइंसेज, मैन्युफैक्चरिंग, एयरोस्पेस, रक्षा, खुदरा जैसे क्षेत्रों में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटरों का केंद्र है। अगर एआई इन नौकरियों की जगह लेना शुरू कर दे, तो हमें एक संकट का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने आगे बताया कि हमारी सरकार भारत फ्यूचर सिटी के नाम से एक नया शहर बना रही है।
यह भी पढ़ें… 5 मंडलों में लागू होगा इंटीग्रेटेड भू-भारती पोर्टल : पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी
हैदराबाद में एआई सिटी बनेगी ग्लोबल टेक हब
इसके एक हिस्से के तौर पर एक एआई सिटी भी होगी। हमारा एआई सिटी एआई और उसके आधारित क्षेत्र में ग्लोबल कैपबिलिटी सेंटरों के लिए एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन होगा। हैदराबाद शहर के बाहर विनिर्माण क्षेत्र होगा। इसके साथ-साथ वैश्विक पर्यटन, स्थिरता, हरित ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहनों और बुनियादी ढाँचे जैसे उद्योगों को बड़े पैमाने पर विकसित करने के लिए भी युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है, ताकि ऐसी ब्लू-कॉलर नौकरियां पैदा की जा सकें, जिनकी जगह एआई नहीं ले सकता। हमारी सरकार विनिर्माण क्षेत्र के विकास पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है, ताकि एकज़ोन बनाया जा सके, जो हरित ऊर्जा से संचालित हो।
रेवंत ने कहा कि हम एक विशाल कौशल विकास इकोसिस्टम बनाने की कोशिश भी कर रहे हैं। उन्होंने इस सिम्पोजियम में भाग लेने वाले प्रमुख व्यक्तियों को हैदराबाद आने का निमंत्रण दिया और कहा कि हम आपके भरोसे और निवेश का बेहतरीन प्रतिफल सुनिश्चित करेंगे। हमारे राज्य में पहले से ही फार्च्यून 500 कंपनियों में से 100 से ज्यादा कंपनियां मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि बाकी कंपनियाँ भी जल्द ही हमसे जुड़ेंगी। उन्होंने आगे कहा कि मैं उन सभी महान विचारकों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने एआई के विकास को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे हमारी जिंदगी बदलने जा रहे हैं। हमको यह सुनिश्चित करना होगा कि यह बदलाव सकारात्मक, निष्पक्ष और सभी लोगों के लिए फायदेमंद हो।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



