एअर इंडिया, एआई एक्सप्रेस पश्चिम एशिया के लिए 80 उड़ानें संचालित करेंगी

नयी दिल्ली, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस 14 मार्च को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली 80 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच इस क्षेत्र में जारी संघर्ष ने हवाई संचालन को काफी हद तक बाधित कर दिया है।
कुल 62 गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी
एक बयान के अनुसार, दोनों एयरलाइन 14 मार्च को जेद्दा और मस्कट के लिए अपनी-अपनी निर्धारित सेवाएं संचालित करेंगी। इनमें कुल 18 उड़ानें हैं।इसमें कहा गया है, ‘‘निर्धारित सेवाओं के अलावा, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब से आने-जाने वाली कुल 62 गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी, जो उस समय प्रस्थान हवाई अड्डों पर स्लॉट की उपलब्धता और अन्य मौजूदा स्थितियों के अधीन होंगी।’’ (भाषा)
ऑपरेशन सिंदूर में पुलिस और सुरक्षा बलों का साझा ऑपरेशन: बीएसएफ यह भी पढ़े–
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



