फुकेट में एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान की हार्ड लैंडिंग

हैदराबाद, एअर इंडिया एक्सप्रेस के बोइंग 737 मैक्स विमान ने बुधवार को फुकेट हवाई अड्डे पर हार्ड लैंडिंग की जिससे उसके आगे के दोनों पहिए अलग हो गए। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान में 138 लोग सवार थे और वह घंटों तक रनवे पर फंसा रहा। उड़ान आईएक्स938 पर विमान वीटी-बीडब्ल्यूक्यू हैदराबाद से फुकेट के लिए रवाना हुआ था।

डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल भवन ले जाया गया और किसी को कोई चोट नही आई है। अधिकारियों के अनुसार, रनवे पर विमान के फंसे होने के कारण हवाई अड्डे पर संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया और विमान को खींचकर बे (हवाई अड्डे का वह हिस्सा जहाँ विमान को खड़ा किया जाता की ओर ले जाया गया। एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि फुकेट हवाई अड्डे पर हुई घटना में शामिल विमान में आगे के पहिए लगा दिए गए हैं, जिससे हवाई अड्डे का सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो सकेगा।

यह भी पढ़ें… एलपीजी सिलेंडर की पूर्वोत्तर में कोई कमी नहीं, उत्पादन जारी रहेगा: आईओसी

रनवे पर फंसा रहा विमान, संचालन अस्थायी रूप से निलंबित

यह तुरंत पता नहीं चल सका कि विमान कितने घंटों तक रनवे पर फंसा रहा और हवाई अड्डे का संचालन कितने समय तक निलंबित रहा। अधिकारियों में से एक ने बताया कि घटना के बाद दोनों पायलट को ड्यूटी सूची से हटा दिया गया है। एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि फुकेट हवाई अड्डे पर विमान के आगे के पहिए में खराबी आ गई थी और चालक दल ने सभी मानक प्रोटोकॉल का पालन किया व यात्रियों को विमान से उतार लिया गया।

डीजीसीए के अधिकारी ने बताया कि विमान ने फुकेट हवाई अड्डे के रनवे 9 पर संदिग्ध रुप से हार्ड लैंडिंग की, जिससे वह उछल गया। विमानन की भाषा में हार्ड लैंडिंग आमतौर पर अनजाने में हुई ऐसी लैंडिंग को कहा जाता है, जिसमें विमान अत्यधिक ऊर्ध्वाधर गति और जोर के साथ जमीन से टकराता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button