पश्चिम एशिया के लिए एयर इंडिया की 60 उड़ानें आज संचालित होंगी
नयी दिल्ली, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस आज को पश्चिम एशिया के शहरों के लिए कुल 60 उड़ानें संचालित करेंगी। इनमें संयुक्त अरब अमीरात के लिए 32 उड़ानें शामिल हैं। मंगलवार को एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर जेद्दा से आने-जाने के लिए 14 उड़ानें संचालित करेंगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट से आने-जाने के लिए 14 उड़ानें संचालित करेंगी।
एक बयान में सोमवार को कहा गया, ‘निर्धारित सेवाओं के अलावा, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 10 मार्च 2026 को भारतीय शहरों और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच कुल 32 उड़ानें संचालित करेंगी।’ ’ये 32 उड़ानें भारत के विभिन्न शहरों से दुबई, अबू धाबी, शारजाह और रास अल-खैमाह आने-जाने के लिए होंगी। (भाषा)
यह भी पढ़े– नामपल्ली अपराध न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



