एआईआरआरओए ने आयोजित किया स्पोर्ट्स तथा गेम मीट

हैदराबाद, ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे ऑफिसर्स असोसिएशन (एआईआरआरओए) द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए स्पोर्ट्स तथा गेम मीट का आयोजन किया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एआईआरआरओए द्वारा लगभग तीन दशक के अंतराल के बाद सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारियों के लिए मनोरंजक तथा प्रतिस्पर्धा पूर्ण कार्यक्रम सिकंदराबाद स्थित रेलवे ऑफिसर्स क्लब में आयोजित किया गया। 80 वर्ष से अधिक आयु के 60 से अधिक सदस्यों ने जीवन साथियों के साथ विभिन्न इनडोर तथा आउटडोर प्रतियोगिताओं तथा अन्य गतिविधियों में भाग लिया।

इन प्रतियोगिताओं में 70 वर्ष से कम आयु और 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए 100 मीटर की पैदल दौड़, शॉर्ट पुट, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम जैसे खेल शामिल थे। एआईआरआरओए अध्यक्ष ए. वेंकटेश्वर ने कहा कि यह आयोजन सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारियों और उनके परिवारों के बीच फिटनेस, अच्छे स्वास्थ्य और सौहार्द सुनिश्चित करने के लिए असोसिएशन की पहल का परिणाम है।

यह भी पढ़े: लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2026

यह कार्यक्रम समुदाय के बीच भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने वाला है, जिसने अतीत में भारतीय रेलवे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए भविष्य की प्रगति की नींव रखने में योगदान प्रदान किया। स्पोर्ट्स तथा गेम मीट में सचिव ई. सुकुमारन, कोषाध्यक्ष दामोदर प्रसाद, खेल संयोजक डॉ. वी. इंदिरा सहित अन्य ने योगदान दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button