अक्षय खन्ना ने ‘धुरंधर’ से पहले इन फिल्मों में भी की दमदार ऐक्टिंग
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया। जिस किसी ने धुरंधर देखी, वो खुद को अक्षय खन्ना की तारीफ करने से नहीं रोक पाया। अपनी दमदार ऐक्टिंग और स्टनिंग लुक्स की वजह से अक्षय खन्ना ने सोशल मीडिया पर खूब तारीपें बटोरीं। इस बात से बिल्कुल इनकार नहीं किया जा सकता है कि धुरंधर में अक्षय खन्ना की ऐक्टिंग काबिल-ए -तारीफ है।
सिर्फ धुरंधर ही नहीं, अक्षय खन्ना ने जिस भी फिल्म में काम किया, उसी में उनकी ऐक्टिंग स्किल्स का एक अलग अंदाज ऑडियंस को देखने के लिए मिला। यहां हम आपको बताएंगे अक्षय खन्ना की कुछ अंडररेटेड फिल्मों के बारे में जो अगर इस समय रिलीज होतीं, तो शायद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म करतीं।
अक्षय खन्ना की कुछ अंडररेटेड हिट फिल्में
हमराज (2002) – इस लिस्ट में पहले नंबर पर आती है हमराज। साल 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय खन्ना, बॉबी देओल और अमीषा पटेल लीड रोल में नजर आए थे। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में अक्षय खन्ना ने नेगेटिव रोल प्ले किया, जिसे ऑडियंस ने बहुत पसंद किया था।
दीवानगी (2002) – अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी फिल्म दीवानगी में अक्षय खन्ना ने लीड रोल निभाया। फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ अजय देवगन और उर्मिला मातोंडकर नजर आईं। ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी, जो 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय खन्ना की ऐक्टिंग ऑडियंस को काफी पसंद आई थी।
36 चाइना टाउन (2006)- अब्बास और मस्तान के डायरेक्शन में बनी फिल्म 36 चाइना टाउन साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में अक्षय खन्ना, शाहिद कपूर, करीना कपूर खान और परेश रावल जैसे कलाकार नजर आए। अक्षय खन्ना की ये फिल्म उनकी कॅरियर की सबसे अंडररेटेड फिल्मों में से एक मानी जाती है।
गांधी माय फादर (2007)- गांधी माय फादर में अक्षय खन्ना ने अपने कॅरियर की सबसे बेस्ट ऐक्टिंग की है। इस फिल्म में उन्होंने गांधी जी के बड़े बेटे हरिलाल गांधी का किरदार निभाया था। साल 2007 में रिलीज हुई इस ड्रामा फिल्म में अपनी जबरदस्त ऐक्टिंग से अक्षय खन्ना ने खूब वाह-वाही बटोरी।
दीवार (2004)- मिलन लुथारिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म दीवार देशभक्ति पर बेस्ट फिल्म थी, जो साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, केके मेनन और अमफता राव जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने दमदार ऐक्टिंग की, खासतौर पर अक्षय खन्ना।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



