अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, महिला समिति का बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट 26 अप्रैल को
हैदराबाद, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन तेलंगाना की सभा बशीरबाग स्थित होटल वेज पार्क में संपन्न हुई, जिसमें आगामी 26 अप्रैल को बेगमपेट स्थित व्हाइट हाउस बिल्डिंग के हॉटफूट बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड में बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने का निर्णय लिया।
यहाँ राष्ट्रीय संगठन मंत्री शशिकांत अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सभा में चर्चा के बाद अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन तेलंगाना की महिला समिति द्वारा बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 बेगमपेट स्थित क्रिकेट ग्राउंट के 10वें माले की छत, ब्लॉक तीन, हैदराबाद पर सायं 4.30 बजे से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की संयोजक रिंकू गर्ग होंगी। महिला समिति की अध्यक्ष अल्का मिंडा ने बताया के कुल आठ टीमें होंगी, प्रत्येक में छह खिलाड़ी होंगे। इस प्रतियोगिता में केवल अग्रवाल ही भाग ले सकते हैं।
प्रत्येक ग्रुप के छह खिलाड़ियों में 16 से 25 वर्ष उम्र के दो प्लेयर्स, 26 से 40 वर्ष के दो प्लेयर्स और 40 से अधिक के दो प्लेयर्स होने चाहिए। प्रत्येक प्लेयर को आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा। सभी के लिए अल्पाहार, रात्रि भोजन आदि की व्यवस्था होगी। संस्था के अध्यक्ष योगेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम स्थल के प्रायोजक मनोज अग्रवाल, व्हाइट हाउस वाले होंगे। अतिथि के लिए राजकुमारी अग्रवाल एवं एम. सी. अग्रवाल ने अपनी स्वीकृति दी है।
यह भी पढे़: वीर हनुमान विजय यात्रा 12 अप्रैल को
सभा में राष्ट्रीय संगठन मंत्री शशिकांत अग्रवाल, अध्यक्ष योगेश जैन, उपाध्यक्ष शिव कुमार भालवाले, मंत्री विपिन अग्रवाल, सह-मंत्री जगतनारायण अग्रवाल, युवा अध्यक्ष प्रतीक नर्सरिया, महिला अध्यक्ष अल्का मिंडा, महिला मंत्री शीनू बंसल, बजरंग भालवाले, महेंद्र अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, दीपा गर्ग, अंजू गोयल आदि उपस्थित थे। अधिक जानकारी के लिए ऊपर दिए गए किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकते है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



