आकाशवाणी 26 मार्च से प्रसारित करेगा ‘वंदे मातरम’ का पूर्ण संस्करण

नई दिल्ली, आकाशवाणी के सभी स्टेशनों पर 26 मार्च, 2026 से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का नया संस्करण प्रसारित किया जाएगा। गृह मंत्रालय द्वारा 28 जनवरी, 2026 को जारी छह छंदों वाले राष्ट्रीय गीत संबंधी दिशानिर्देश के मद्देनजर प्रसारित होने वाला प्रारंभिक संस्करण प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित चंद्रशेखर वाजे द्वारा राग देश में गाया गया है।

स्वतंत्रता के बाद से ही आकाशवाणी स्टेशनों की यह परंपरा रही है कि वे अपने सुबह के प्रसारण की शुरुआत अपनी प्रतिष्ठित धुन से करते हैं, जिसके बाद राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के दो छंदों वाला संस्करण (अवधि 65 सेकंड) प्रसारित किया जाता है। लेकिन 26 मार्च से यह परंपरा नए रूप में सामने आएगी। जिसके तहत वंदेमातरम के पूर्ण संस्करण को प्रसारित किया जाएगा। नए संस्करण की अवधि 3 मिनट 10 सेकंड है।

क्षेत्रीय संस्करणों में भी रिकार्ड होगा राष्ट्रगीत

देश की संगीत विविधता तथा परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए संपूर्ण छह छंदों वाले वंदे मातरम को क्षेत्रीय संस्करणों में स्थानीय वाद्ययंत्रों तआदि के साथ रिकॉर्ड किया जा रहा है। इन संस्करणों को संबंधित राज्यों में स्थित आकाशवाणी स्टेशनों द्वारा प्रसारित किया जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button