बीआरएस के शोर-शराबे के बीच अनुदान मांगों को मंजूरी
हैदराबाद, विधानसभा ने आज मुख्य विपक्ष बीआरएस सदस्यों के शोर-शराबे के बीच विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों को मंजूरी दी। इनमें राजस्व, रजिस्ट्रेशन, आवासीय, सूचना एवं जनसंपर्क, उद्योग एवं वाणिज्य, आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स आदि शामिल हैं।
विधानसभा में खदानों की खुदाई को लेकर हंगामा हुआ। बीआरएस सदस्यों ने सदन समिति का गठन करने की मांग करते हुए वेल में बैठ कर कार्यवाही में बाधा डाली। उप-मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का ने बीआरएस सदस्यों के रवैये पर तीव्र आपत्ति प्रकट की और उन्हें वापस अपने स्थानों पर जाने को कहा।
यह भी पढ़े : नौकरियों की जगह ले सकता है एआई : मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
बीआरएस सदस्यों से सदन की कार्यवाही में बाधा न डालने की अपील बार-बार की गयी, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं आया। इसके चलते बीआरएस सदस्यों के शोर शराबे के बीच सदन ने उपरोक्त अनुदान मांगों को स्वीकृति दी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



