अमरावती : नजीर-बाबू ने ईसा मसीह के बलिदानों को याद किया

अमरावती, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायुडू ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर राज्य के ईसाई समुदाय को ईसा मसीह के बलिदानों को याद करने को कहा। राज्यपाल ने कहा कि गुड फ्राइडे ईसा मसीह द्वारा मानवता के पापों की माफी के लिए किए गए सर्वेत्तम बलिदान और मुक्ति के वादे का प्रतीक है।

लोक भवन से जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में नज़ीर ने कहा कि गुड फ्राइडे के अवसर पर सभी ईसाई भाई और बहनों ईसा मसीह के बलिदानों को याद करें। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह का जीवन मानवता के प्रति महान प्रेम का प्रतीक है और यह आशा और मुक्ति का एक प्रकाशस्तंभ है।

यह भी पढ़ें… अदालत ने सिद्दीकी को पीएमएलए मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा

मुख्यमंत्री नायुडू ने कहा कि गुड फ्राइडे आत्म-चिंतन का एक पवित्र अवसर है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि गुड फ्राइडे के अवसर पर, आइए हम ईसा मसीह के बलिदानों को याद करें। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह की शिक्षाएँ आज भी प्रासंगिक हैं और उनके प्रेम, त्याग और आस्था के संदेश से सभी को प्रेरणा मिलनी चाहिए। वाईएसआरसीपी के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि गुड फ्राइडे ईसा मसीह की प्रेम और करुणा की शिक्षाओं से प्रेरित होकर मूल्यों पर चिंतन का आह्वान करता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button