विश्व मंगल गौशाला में ‘एक शाम गौमाता के नाम जागरण’ समारोह
हैदराबाद, मेड़चल सोमारम विलेज स्थित विश्व मंगल गौशाला में छत्तीस कौम गौभक्तों के सानिध्य में एक शाम गौमाता के नाम जागरण का आयोजन किया गया। मुख्य सचिव शांतिलाल सुथार ने बताया कि गौ सेवार्थ विशाल जागरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व सम्मानित अतिथियों के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। गणेश वंदना के साथ स्थानीय भजन गायक विशाल श्रीमाली ने जागरण का शुभारम्भ किया।













भजन गायिका दिव्या वैष्णव ने भजनों के पुष्प अर्पित किये। तत्पश्चात मरुधरा की स्वर कोकिला भजन गायिका अनिता जांगिड़ ने राजस्थानी अंदाज में गौमाता के चरणों में भजनों के पुष्प अर्पित किये। गौभक्तों ने नाचते-गाते हुए देर रात तक भजनों का आनंद लिया। भोजन प्रसादी की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की गयी। कार्यक्रम में पधारे विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों व भामाशाहों का गौशाला के पदाधिकारियों द्वारा विशेष सम्मान किया गया।
यह भी पढ़ें… अन्याय के खिलाफ थे शिवाजी : गहिनीनाथ
गौमाता की सेवा से समाज में सुख-समृद्धि बढ़ने की व्याख्या
अध्यक्ष टी.वी. सुरेश ने पधारे सभी गौभक्तों का आभार प्रकट करते हुए बताया कि जिस प्रकार से पेड़ की जड़ को पानी देने से पेड़ हरा-भरा हो जाता है, उसी प्रकार गौमाता की सेवा से पूरा जगत सुखी-सम्पन्न होता है। सम्मानित अतिथि हिन्दू सम्राट गज्जू भाई कोलरिया, सवाई हिन्दू सुथार ने प्रवासी गौभक्तों को सम्बोधित करते हुए बताया कि समाज बन्धुओं को एकता के साथ रहते हुए अपने संस्कारों व बहन-बेटियों की रक्षा के लिए हरसम्भव कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष टी.वी. सुरेश, दुर्गा रेड्डी, उदय भस्कार, शांतिलाल सुथार, धर्माराम सुथार, नारायणलाल सुथार, नेमीचन्द गोयल, महेन्द्रसिंह आगलेचा, हनुमन्त धनवा, प्रकाश सीरवी, बाबूलाल नायक, बालाजी, रतनराम देवासी, मंगलाराम मुलैवा, सज्जन सीरवी, गणेश जांदू, धर्माराम सेणचा, पूरणमल कच्छावा, संगीता सीरवी, वेंकट रेड्डी, परमेश्वर वैष्णव व गौभक्तों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का विशेष कवरेज पत्रकार परबत सोलंकी व यूट्यूब पर सीधा प्रसारण बी.आर.एस. सीरवी द्वारा किया गया। महाआरती के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



