अनाहत और तन्वी खन्ना इंडियन ओपन स्क्वाश के सेमीफाइनल में

Ad

मुंबई, शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी अनाहत सिंह और उनकी हमवतन गैर-वरीयता प्राप्त तन्वी खन्ना ने शुक्रवार को यहां अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मैच जीतकर जेएसडब्ल्यू इंडियन ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। अनाहत ने मलेशिया की सहवीत्रा कुमार पर 3-0 (11-2, 11-6, 11-4) की शानदार जीत दर्ज की जबकि तन्वी ने चौथी वरीयता प्राप्त आइना अमानी को 3-1 से हराया।

यह भी पढ़े : शीर्ष-20 से शीर्ष-10 का सफर और भी अधिक मुश्किल होगा : अनाहत सिंह

हालांकि अनुभवी जोशना चिनप्पा मिस्र की नादिएन एल हम्मामी से 1-3 से हारने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। एक अन्य क्वार्टरफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त हाना मोआताज़ ने पांच गेम के रोमांचक मुकाबले में मलेशिया की आठवीं वरीयता प्राप्त याश्मिता जादिशकुमार को 3-2 (11-8, 8-11, 7-11, 11-7, 11-8) से हराया। शनिवार को सेमीफाइनल में अनाहत का मुकाबला तन्वी से जबकि मोआताज का सामना एल हम्मामी से होगा। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button