राजस्थानी स्नातक संघ में युवा साथी कोऑप्ट की घोषणा

हैदराबाद, राजस्थानी स्नातक संघ की असाधारण आम सभा आबिड्स स्थित आरजीए हॉल में आयोजित की गई जिसमें संघ से युवा पीढ़ी को जोड़ने के लिए कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा दो युवाओं को कोआप्ट के रूप में लेने पर सर्वसम्मति बनी। यहां आरजीए हॉल में आयोजित असाधारण आम सभा में आरजीए के अध्यक्ष मनोज गोयल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान में राजस्थानी स्नातक संघ से युवाओं को जोडने पर कई माह से चर्चा चल रही थी और युवाओं को जोड़ने के लिए संविधान में संशोधन करने पर सभा विशेष तौर पर बुलाई गई जिसमें युवा पीढ़ी को संघ से जोडने व विशेष तौर पर आरजीए युवा मंच बनाकर चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन पद बनाने की बात रखी गई।

आरजीए हॉल में युवा साथी कोऑप्ट करने की सभा का दृश्य

अध्यक्ष ने सभा के समक्ष युवा समिति के प्रस्ताव व संविधान में नियमों का हवाला देते हुए कहा कि जिस प्रकार संघ की कार्यकारिणी में चार सदस्य को कोआप्ट किया जाता है उसी प्रकार दो युवाओं को भी कोऑप्ट किया जाए। इस प्रस्ताव को सभा में रखा गया जिसमें सीए रामदेव भूतडा, श्यामसुन्दर मूंदडा, हरिनारायण व्यास, डॉ.मोहन गुप्ता, गोपालदास सारडा, भरत जाजू सहित अन्य ने अपने रखते हुए गहन चर्चा की।

यह भी पढ़ें… महाराष्ट्र मंडल तेलंगाना रामकोट : व्याख्यान के साथ मनायी गयी शिवाजी जयंती

35 वर्ष या उससे कम उम्र के युवाओं को संघ में शामिल

काफी देर की चर्चा के बाद पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्यों की सहमति से निर्णय लिया गया कि संघ में युवा मंच को बनाये जाने के बजाए राजस्थानी स्नातक संघ के जिस प्रकार चार कोआप्ट सदस्य का चयन कार्यकारिणी द्वारा किया जाता है उसी प्रकार कार्यकारिणी द्वारा उन दो युवाओं को, जिनकी उम्र 35 वर्ष या उससे कम हो, को कोआप्ट कर संघ में लिया जाए और गतिविधियों का आयोजन किया जाए। इस प्रस्ताव को सभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया।

अवसर पर अध्यक्ष मनोज गोयल ने कहा कि समिति को युवा मंच की जगह युवा साथी नाम दिया जाएगा और जिस प्रकार सभा में चर्चा हुई है उसी प्रकार दो युवाओं का चयन कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा ही किया जाएगा जो युवा साथी में शामिल होंगे। अवसर पर संघ के मंत्री अजय अग्रवाल ने सभा का संचालन करते हुए सभी पूर्व अध्यक्ष, मंत्री, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार प्रकट किया और दिये गये सुझावों के लिए विशेष कृतज्ञता जताई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button