भगवती बाई मॉन्टेसरी स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

हैदराबाद, अग्रवाल शिक्षा समिति द्वारा संचालित भगवती बाई मॉन्टेसरी स्कूल और टाइनी स्टार्स महावीर प्रसाद बजरंग लाल इंटरनेशनल प्ले स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में समिति के सेडमल हॉल में आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आराधना मोदानी ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।

अवसर पर स्कूल के करेस्पॉन्डेंट शेष कुमार गोयल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मेहनत और उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी अध्यापकों की सराहना करते हुए कहा कि अध्यापकों ने पूरे वर्ष विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों के लिए समर्पण और मेहनत के साथ तैयार किया।

यह भी पढ़ें… भगवान महावीर के संदेश आज भी प्रासंगिक : किशन रेड्डी

कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान और सभी कलाओं की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में विद्यालय के करेस्पॉन्डेंट द्वारा विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। ये पुरस्कार प्ले ग्रुप से लेकर पी.पी. 2 तक के विद्यार्थियों को पूरे वर्ष आयोजित विभिन्न खेलों, प्रतियोगिताओं एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए प्रदान किए गए। प्रधानाध्यापिका ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन पी.पी. 2 की अध्यापिका दीपमाला नसकर एवं आभार ज्ञापन नर्सरी की अध्यापिका पूनम द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के शिक्षक गण एवं गैर शिक्षकगण के सहयोग से हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button