वर्ल्ड स्लीप डे पर अपोलो आयुर्वेद ने लांच की डिजिटल फिल्म

Ad

हैदराबाद, वर्ल्ड स्लीप डे पर अपोलो आयुर्वेद द्वारा देश में बढ़ते नींद संकट पर लघु डिजिटल फिल्म जारी की गई। इस फिल्म में बढ़ती नींद संबंधी समस्याओं, सतत स्वास्थ्य तथा गुणवत्तापूर्ण जीवन के लिए सोने के समुचित समय के महत्व पर प्रकाश डाला गया है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपोलो आयुर्वेद द्वारा जारी यह लघु डिजिटल फिल्म (https://www.youtube.com/shorts/07AU9QF9ih8 )आधुनिक जीवन की एक बढ़ती तथा अक्सर अनदेखी की जाने वाली स्वास्थ्य समस्या यानी घटती नींद की गुणवत्ता की ओर ध्यान आकर्षित करती है। ऐसे युग में जहाँ पेशेवर महत्वाकांक्षाएँ, लंबे कार्य घंटों, देर रात तक स्क्रीन के संपर्क में रहने और निरंतर डिजिटल गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं, वहीं आरामदायक नींद आधुनिक जीवनशैली की सबसे बड़ी मार झेलने वाली चीजों में से एक बन गई है।

नींद की कमी से बिगड़ सकता है स्वास्थ्य : विशेषज्ञ

लंबे समय तक नींद में गड़बड़ी, थकान, सुबह सुस्ती या नींद न आने जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। यह समस्याएँ शरीर में गंभीर असंतुलन का संकेत हो सकती हैं। नींद संबंधी विकार स्मृति, एकाग्रता, भावनात्मक संतुलन तथा हृदय संबंधी स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। यह फिल्म इस बात पर बल देती है कि नींद केवल आराम से कहीं बढ़कर है। यह एक महत्वपूर्ण जैविक प्रक्रिया है, जिसके दौरान शरीर मस्तिष्क की कार्यप्रणाली, पाचन तंत्र, हार्मोनल स्राव, प्रतिरक्षा सहित आवश्यक प्रणालियों में संतुलन बहाल करता है।

यह भी पढे़: क्रिसमस-न्यू ईयर पर यात्रियों को राहत, भारतीय रेलवे चलाएगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

अपोलो आयुर्वेद के संस्थापक, प्रबंध निदेशक तथा सीईओ राजीव वासुदेवन ने कहा कि आरामदायक नींद दीर्घकालीन जीवन कल्याण के लिए सबसे आवश्यक है। आयुर्वेद के दृष्टिकोण से देखें तो नींद की कमी महज जीवनशैली की असुविधा नहीं, बल्कि शरीर के प्राकृतिक संतुलन में गहरे असंतुलन का संकेत है। इसलिए स्वस्थ नींद को बहाल करने के लिए संतुलित दिनचर्या, उचित आहार, मन को शांत करने वाले अभ्यास और व्यक्तिगत चिकित्सा देखभाल के माध्यम से मूल कारणों का समाधान करना आवश्यक है। इस संदर्भ में यह फिल्म अपोलो आयुर्वेद के व्यापक दर्शन को दर्शाती है, जिसका उद्देश्य आधुनिक जीवनशैली के दबावों के बीच व्यक्तियों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य प्राप्त करने और बनाए रखने में सहायता करना है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button