मानू में एकीकृत बीएड प्रोग्राम हेतु आवेदन 10 मार्च तक

हैदराबाद, मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी द्वारा चार वर्षीय एकीकृत टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए। उम्मीद्वार 10 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश निदेशालय निदेशक प्रो. एम. वनजा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चार वर्षीय एकीकृत टीचर एजुकेशन प्रोग्राम के तहत बीए बी.एड., बी.एससी. बी. एड. तथा बी.कॉम. बी.एड. में एकीकृत टीचर एजुकेशन प्रोग्राम हेतु प्रत्येक में पचास सीटें उपलब्ध हैं। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश का आधार प्रवेश राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित एनसीईटी में प्राप्त अंक होंगे।

यह भी पढ़े: मानू में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन

चार वर्षीय एकीकृत टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में प्रवेश के इच्छुक उम्मीद्वार https://exams.nta.nic.in/ncet के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन कर सकते हैं। प्रॉस्पेक्टस विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.manuu.edu.in पर उपलब्ध है। आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले एनटीए सूचना बुलेटिन तथा मानू आईटीईपी प्रॉस्पेक्टस का अवलोकन करने का निर्देश दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button