विधानसभा और विधान परिषद में की गई 5 सचेतकों की नियुक्ति

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना सरकार ने विधानसभा और विधान परिषद में पाँच सदस्यों को सचेतक के रूप में नियुक्त किया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सरकार ने कांग्रेस के एमएलसी अदंकी दयाकर और वेंकट नरसिंग राव बालमूर को तेलंगाना विधान परिषद में सरकारी सचेतक के रूप में नियुक्त किया है।

इसी तरह राज्य सरकार ने कांग्रेस के विधायक चिंताकुंटा विजय रमणा राव, येन्नम श्रीनिवास रेड्डी और वेमुला वीरेशम को तेलंगाना विधानसभा में सरकारी सचेतक नियुक्त किया। वर्तमान में वेमुलवाड़ा से कांग्रेस विधायक आदि श्रीनिवास विधानसभा में एकमात्र सरकारी सचेतक के रूप में कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें… सज्जनार ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ किया एच-फास्ट का गठन

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button