आंगनवाड़ी में 15 हजार पदों पर नियुक्ति शीघ्र : सीतक्का

हैदराबाद, पंचायतराज, ग्रामीण विकास मंत्री डी. सीतक्का ने कहा कि जल्द ही आंगनवाड़ी में 15 हजार पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने हैदराबाद में भी आंगनवाड़ी सेवाएं देने पर जोर दिया।

राज्य विधानसभा में पेश पंचायतराज, ग्रामीण विकास, महिला व शिशु कल्याण विभाग अनुदान मांगों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। उन्होंने सदस्यों के उठाए गए सवालों का करीब डेढ़ घंटा विस्तार से जवाब दिया और पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर सरकार के 10 साल के शासन की विफलताओं का उल्लेख करते हुए विपक्षी बीआरएस पर पलटवार किया।

विभाग में क्या क्या कदम उठाए जा रहे हैं, उनका आंकड़ों सहित ब्यौरा दिया। उन्होंने विपक्षियों के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और सरकार के विकास व कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में आंगनवाड़ी स्थापित करने के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है, इसलिए एचएमडीए परिधि की 274 बस्तियों में 37 मोबाइल यूनिट द्वारा सेवा देने का निर्णय लिया गया है।

शिल्पारामम् में 106 दुकानों की व्यवस्था की गई है

इनके द्वारा हैदराबाद, मेड़चल, रंगारेड्डी व संगारेड्डी में स्वास्थ्य जांच, पोषण, फ्री स्कूली शिक्षा में भर्ती आदि देने के लिए कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक तौर पर ताकतवर बनाने के उद्देश्य से महिला संघों को 57 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसमें 1300 करोड रुपये से अधिक ब्याज भी भरा गया है। अतिरिक्त निधियां भी दी जाएंगी। यह निरंतर प्रक्रिया है। अगले 2-3 साल में यह निधियां भी दे दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री हेतु शिल्पारामम् में 106 दुकानों की व्यवस्था की गई है।

मंत्री ने कहा कि जिस समाज में महिलाएं आर्थिक तौर पर शक्तिशाली होती हैं, उस समाज का विकास तय है। ग्रामीण विकास, पेयजल व्यवस्था, महिला शिशु कल्याण के लिए सरकार पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से निधियां प्राप्त होंगी, तो ग्राम विकास और तेज हो सकेगा। इसके लिए केंद्र सरकार से सहयोग चाहिए। गर्मी में पेयजलापूर्ति के लिए 200 करोड़ रुपये से प्रस्ताव तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ेमकर संक्रांति पर ‘मर्दानी 3’ प्रमोशन के लिए अहमदाबाद पहुंचीं रानी मुखर्जी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button