अरविंद कुमार निलंबित, फॉर्मूला ई रेस मामले में बड़ी कार्रवाई

हैदराबाद, फार्मूला ई रेस से जुड़ी कथित गड़बड़ियों में आरोपी नंबर 2 बनाए गए राज्य सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया है। यह रेस 2023 में हैदराबाद में हुई थी।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को निलंबन की पुष्टि की। यह निलंबन केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में एंटी-करप्शन ब्यूरो को कुमार पर केस चलाने की इजाज़त देने के बाद हुआ है। सूत्रों ने बताया कि उनके निलंबन की मांग वाली फाइल मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के सामने रखी गई थी, जिन्होंने अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई को मंजूरी दे दी।

यह भी पढ़े: ओयू ने की प्रो. बी. मनोहर को निलंबित करने की घोषणा

अरविंद कुमार हाल ही में डिजास्टर मैनेजमेंट के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे थे। राज्य ने गुरुवार को बिना पोस्टिंग दिए उनका तबादला कर दिया था। सूत्रों ने बताया कि यह निलंबन अरविंद कुमार के खिलाफ विभागिय कार्रवाई का हिस्सा है। उन पर 2023 में एमए एंड यूडी सचिव के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार, अधिकार का गलत इस्तेमाल, लापरवाही और सरकारी आदेशों के उल्लंघन के आरोप हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button