आशा भोसले पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी : प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को प्रख्यात गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके गीत लोगों के जीवन में हमेशा गूंजते रहेंगे। एक्स’ पर अपने संदेश में मोदी ने यह भी कहा कि दशकों तक विस्तृत भोसले की असाधारण संगीतमय यात्रा ने भारतीय सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ।

“भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक, आशा भोसले जी के निधन से मैं बेहद दुखी हूं।” प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे उनकी भावपूर्ण धुनें हों या जीवंत रचनाएं, भोसले की आवाज में कालातीत प्रतिभा झलकती थी।

मोदी ने कहा, “उनके साथ हुई बातचीत की यादें मेरे दिल में हमेशा बसी रहेंगी। उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। वह पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे।” भोसले का 92 वर्ष की उम्र में रविवार को मुंबई में निधन हो गया। उन्हें सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण एक दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आशा भोसले के निधन से संगीत जगत में खालीपन आया : राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को प्रख्यात पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इससे संगीत जगत में खालीपन आ गया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रतिष्ठित गायिका के रूप में उनके शानदार करियर ने भारत में संगीत के एक युग को परिभाषित किया।

मधुर आवाज’, ‘अद्वितीय प्रतिभा’: अमित शाह ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल अपनी “मधुर आवाज” और “अद्वितीय प्रतिभा” से एक अनूठी पहचान बनाई, बल्कि अपने सुरों के माध्यम से भारतीय संगीत को और भी समृद्ध किया।

शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किये एक संदेश में कहा, ‘‘आज हर भारतीय और विशेषकर मेरे जैसे हर संगीत प्रेमी के लिए दुःखद दिन है, जब हम सबकी प्रिय आशा भोसले जी हमारे बीच नहीं रहीं।’

आशा भोसले ने भारतीय संगीत पर अमिट छाप छोड़ी: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रविवार को प्रख्यात गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें विभिन्न शैलियों में सहजता से गाने की क्षमता प्रदान की। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button