आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार को शिवाजी पार्क में किया जाएगा

मुंबई, महान गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। उनके बेटे आनंद भोसले ने यह जानकारी दी। आशा भोसले का रविवार को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं।

आनंद भोसले ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरी मां का आज निधन हो गया। लोग सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे, जहां वह रहती थीं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम चार बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।’’

परिवार और प्रशंसक देंगे अंतिम विदाई

आशा भोसले की पोती जनाई भोसले के अनुसार, गायिका को शनिवार शाम सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के अनुसार, दिग्गज गायिका को दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें फेफड़ों की समस्या भी थी। आशा भोसले का जन्म आठ सितंबर 1935 को महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ था। बड़ी बहन लता मंगेशकर की तरह उन्हें भी उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर ने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा दी थी। उनकी बहन मीना और भाई हृदयनाथ मंगेशकर भी संगीत से जुड़े हैं। (भाषा )

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button