आशीष विद्यार्थी ने की धुरंधर: द रिवेंज के निर्देशन पर आदित्य धर की प्रशंसा

नयी दिल्ली, अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के निर्देशक आदित्य धर की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी इस फिल्म के जरिए फिल्म निर्माण को एक नये स्तर पर पहुंचा दिया है।

‘द्रोहकाल’, ‘सोल्जर’, ‘हैदर’, ‘रहस्य’ और ‘गिल्ली’ जैसी फिल्मों के अभिनेता विद्यार्थी शुक्रवार को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफडी) में शामिल हुए जहां उनसे इस फिल्म के बारे में सवाल किया गया। ‘द्रोहकाल’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के सम्मानित विद्यार्थी ने कहा, ‘‘फिल्म शानदार कारोबार कर रही है और अहम बात यह है कि ‘धुरंधर’ ने फिल्म निर्माण को एक नये स्तर पर पहुंचा दिया है। मैं कहूंगा कि यह जश्न मनाने वाली बात है। मेरे लिए इससे भी ज्यादा प्रेरणा देने वाली बात यह है कि इतने सालों तक लगातार लगे रहकर आदित्य धर इस मुकाम तक पहुंचे हैं, इसलिए उन्हें सलाम। कमाल कर दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यह फिल्म देखी नहीं है। सच कहूं तो मैं फिल्में नहीं देखता।’’

यह भी पढ़े: धुरंधर: द रिवेंज’ पर ऋषभ शेट्टी की प्रतिक्रिया

धर की 2025 में आई फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह मुख्य अभिनेता हैं। 19 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने भी अहम किरदार निभाए हैं। आईएफएफडी 2026 में राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न स्थलों पर 47 देशों की 140 फिल्म प्रदर्शित की जाएंगी। इस महोत्सव का उद्घाटन 25 मार्च को भारत मंडपम में हुआ था और इसका समापन 31 मार्च को होगा। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button