भारत में होने वाली एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप स्थगित
नयी दिल्ली, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण अप्रैल में अहमदाबाद में होने वाली एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप को मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह महाद्वीपीय प्रतियोगिता पहले एक से 10 अप्रैल तक आयोजित होने वाली थी लेकिन अब इसे एक महीने से अधिक समय तक आगे बढ़ाकर 12 से 17 मई के बीच आयोजित किया जाएगा।
एशियाई भारोत्तोलन महासंघ (एडब्ल्यूएफ) ने कहा कि यह बदलाव सभी प्रतिनिधिमंडलों की ‘सुरक्षित और सुचारु भागीदारी’ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। एडब्ल्यूएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘मध्य पूर्व और खाड़ी क्षेत्र को प्रभावित करने वाली वर्तमान स्थिति के कारण 2026 एडब्ल्यूएफ एशियाई सीनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप का कार्यक्रम बदल दिया गया है।
’’बयान में आगे कहा गया, ‘‘सभी प्रतिनिधिमंडलों की सुरक्षित और सुचारु भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अब यह प्रतियोगिता 12 से 17 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। ’’ अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों से शुरू संघर्ष के कारण खाड़ी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



