असम राइफल्स ने मिजोरम में 11.85 करोड़ रुपये की मेथामफेटामीन टैबलेट जब्त कीं

कोलकाता, असम राइफल्स ने मिजोरम के लांगतलाई जिले में लगभग 11.85 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित मेथामफेटामीन की गोलियां जब्त की हैं और म्यांमा के तीन नागरिकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। रक्षा मंत्रालय के एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

गिरफ्तारी और जब्ती की यह कार्रवाई शुक्रवार को उस वक्त हुई, जब चार लोग ने कोलाडाइन नदी को नाव के जरिए पार करके अवैध सामान के साथ भारत में प्रवेश किया। बयान में कहा गया कि सूचना मिलने पर काकिछुहा गांव में एक जांच चौकी स्थापित की गई और म्यांमा के तीन लोगों और एक भारतीय सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बयान में कहा गया है कि उनके पास से लगभग 80,000 मेथामफेटामीन की गोलियां, जिनका वजन 3.9 किलोग्राम था, जब्त की गईं। इसमें कहा गया है कि जब्त की गई गोलियां और गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मिजोरम पुलिस को सौंप दिया गया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button