अग्रवाल समाज में संगीता शर्मा की ज्योतिषीय और आध्यात्मिक कार्यशाला

हैदराबाद, अग्रवाल समाज तेलंगाना के तत्वावधान में आध्यात्मिक समन्वय समिति द्वारा विशेष ज्योतिषीय एवं आध्यात्मिक कार्यशाला समस्या आपकी, समाधान हमारे का आयोजन आज राघव रत्ना टावर, चिराग अली लेन स्थित अग्रवाल समाज कार्यालय में किया गया।

कार्यशाला में इंदौर की प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शिका संगीता शर्मा ने विशेष रूप से ज्योतिष के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव सभी के साथ साझा करते हुए कहा कि दुनिया में जब-जब आपदा आती है, भगवान महाकाल उसे दूर करते हैं। इसलिए महादेव की आराधना अवश्य करनी चाहिए। भगवान अग्रसेनजी आराध्य देव हैं। उन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी सहस्र वर्षों तक सुख और सुविधा का इंतजाम करके गये।

नया ट्रेंड न्यूमरोलॉजी में अंग्रेजी तारीख का भ्रम

इसका कारण कि भगवान अग्रसेनजी ने स्वयं माता लक्ष्मी के चरणों में बैठकर आराधना की, तब माँ ने ने कहा कि तुम्हारा वंश कभी लक्ष्मी से विहिन नहीं रहेगा। समाज पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद है। संसार में दो समाज हैं, जिनको महालक्ष्मीजी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। पहला है जैन और दूसरा है अग्रवाल। उन्होंने कहा कि जीवन में ज्योतिष 70 प्रतिशत कार्य करता है, बाकी 30 प्रतिशत आपके प्रारब्ध काम करता है। प्रारब्ध में अच्छे या बुरे कर्म किये, जो भी किये, वह लेकर जाएँगे। प्रारब्ध को सुधारने के लिए जो ग्रह हैं, उन्हें ठीक करने हेतु ज्योतिषी के पास जाने की आवश्यकता नहीं। यू-ट्यूब में भ्रमित करने वालों के चक्कर में न पड़ें।

संगीता शर्मा ने कहा कि वर्तमान में नया ट्रेंड न्यूमरोलॉजी चल रहा है। इसके चक्कर में न पड़े, क्योंकि वह अंग्रेजी की तारिख से न्यूमरोलॉजी बताते हैं, जबकि हमारे देश में मनीषियों ने जो तिथियाँ बनाई हैं, उसके अनुसार चले। अंग्रेजी तारिख कोई भविष्य की घटना का प्रमाण नहीं दे सकती, जबिक हमारी तिथियाँ दे सकती है।

व्यक्ति अपने आचार-व्यवहार को सुधार ले, तो फिर सारा कार्य सुव्वयस्थित हो जाता है। घर परिवेश की साफ सफाई, नित्य पूजा, बच्चों को घर में बड़ों के चरण स्पर्श करना, भगवान का नाम लेना, पूजा आदि के संस्कार देकर शुक्र, राहु, चंद्र, सूर्य की दशा-महादशा को सुधार सकते हैं। घर में मेहमान का आतिथेय, गाय को पहली रोटी, कुत्ते के लिए आखिरी रोटी निकाल कर कई दशाओं को ठीक किया जा सकता है। आज घर में सुबह उठते ही क्लेश होने का कारण आर्थिक संकट है। जीवन में कुछ न कुछ दान करें, शनिदेव उसका परिणाम सौ प्रतिशत देंगे।

दोष जीवन में कठिनाइयाँ और सफलता दोनों ला सकता है

संगीता शर्मा ने कहा कि कालसर्प दोष विरले ही किसी जन्म पत्रिका में होता था, पर आज हर पत्रिका में है। इसका कारण देखने की कमी है। काल सर्पदोष बड़े-बड़े लोगों को हुआ है, जिसने जीवन में आधे समय तकलीफ देखी और आधे समय में बुलंदी को छुआ। यह दशा महादशा से आती है। इसके उपाय कर जीवन को बदल सकते हैं। समय ठीक है, तो दुनिया ठीक है, समय खराब है, तो दुनिया खराब है।

वर्तमान में शादी के लिए पत्रिका मिला रहे हैं, फिर भी शादियाँ टिक नहीं रही हैं। इसका हल कंप्यूटर में 36 में से 18 या 20 गुण मिलाने से नहीं होगा। इसका हल यही है कि पत्रिका शांति में मिलाएँ। दोनों के सामंजस्य के लिए युवक-युवती का मंगल देखे। दोनों के समान होने चाहिए। धन के लिए माता लक्ष्मी की आराधना करें।

संगीता शर्मा ने कहा कि अगर चाहते हैं धन अच्छा रहे, तो शुक्र को बलवान करें। इसके लिए सबसे पहले सवेरे दही का सेवन करें। गाय को चारा खिलाने से शुक्र बलवान होता है, माता को सुहाग और राजमुद्री चढ़ाने से शुक्र बलवान होता है। माँ लक्ष्मी की आराधना करते हुए मंत्र पढ़ें, किशमिश और इत्र का भोग लगाएँ। सवेरे इत्र का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वास्तु को लेकर लोग भ्रमित हैं। वास्तु हमारे घर में पहले भी होते थे। वास्तु खराब है, तो यह तोड़ो, यह बनाओ। वास्तु हमारे घर का कब खराब होता है, जब कलह होती है या खाने-पीने के बर्तन झूठे पड़े हैं, सोने के बाद बिस्तर वैसा ही पड़ा है तब।

यह भी पढ़ें… ग्लोबल बुक ऑफ एक्सीलेंस की ओर से ब्रह्मानंदम का सम्मान  

घर के आचार-व्यवहार से मंगल ग्रह और वास्तु को संतुलित करें

घर में सवेरे शाम भगवान की सेवा पूजा हो रही है, तो हमारे घर का वास्तु खराब नहीं होगा। वास्तु को ठीक करने के लिए घर के बाहर तुलसी का पौधा लगाएँ। पुराने समय में तुलसी का पौध इसलिए लगाया जाता था कि जब कोई बाहर से आता, तो उसकी नाकारत्मक ऊर्जा खत्म कर सकारात्मक ऊर्जा में बदल जाए। भगवान गणेशजी को दरवाजे पर स्थापित करें। आते-जाते गणेशजी को याद करें। बिस्तर को घड़ी करें, चौके में झूठे बर्तन न रखें। पहले चौके में खाना खाते थे, तो मंगल ग्रह ठीक होता है। आज हम बाहर खाते हैं, इसलिए मंगल ग्रह खराब है। पुराने लोगों ने जो अनुशासन बनाया है, उसका पालन करेंगे, तो वास्तु खराब नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने प्रश्नों व शंकाओं का निवारण किया।

अग्रवाल समाज तेलंगाना के निवर्तमान अध्यक्ष मनीष अग्रवाल व पूर्व अध्यक्ष अंजनी कुमार अग्रवाल ने संगीता शर्मा का सम्मान किया। अग्रवाल समाज की आध्यात्मिक समन्वय समिति के चेयरमैन एवं संयोजक डी.पी. अग्रवाल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि समाजबंधुओं के हित के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, ताकि सभी उचित समाधान प्राप्त कर जीवन में परिवर्तन ला सकें। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का विशेष तौर पर आभार जताया। वाइस चेयरमैन पवन कुमार अग्रवाल ने वक्ता ज्योतिषी संगीता शर्मा का परिचय दिया। अवसर पर सहसंयोजक सुभाष अग्रवाल, नरेन्द्र गोयल, आर.एन. गुप्ता, हरगोविन्द प्रसाद, पवन भुवानिया, सुमन भुवानिया, मुकेश केड़िया, अशोक आर. डाणी व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button