अत्तापुर : राधे-राधे ग्रुप का ‘होली के रंग राधा-कृष्ण के संग’ कार्यक्रम

हैदराबाद, राधे-राधे ग्रुप, अत्तापुर के तत्वावधान में होली के रंग राधा-कृष्ण के संग कार्यक्रम भव्यता से अत्तापुर स्थित माधवी टावर में आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने होली के भजनों व रंगारंग सांस्कृतिक नृत्यों का आनंद लिया। आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी राजकुंवर जाखोटिया ने किया। अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महेश बैंक की निदेशक सीए अल्का झंवर एवं समाजसेविका पद्मा झँवर ने ग्रुप द्वारा पारंपरिक संस्कृति को बनाये रखने के लिए आयोजित कार्यक्रम की सराहना की।

अतिथियों सहित आमंत्रित मंजू लाहोटी, कलावती जाजू, आरती असावा, उर्मिला साबू, लीला बजाज, सुनीता झँवर सहित प्रायोजकों का स्वागत सह संयोजक भारती करवा, सरला डागा, गोपिका भंडारी, अदिति भंडारी, संगीता दरक, प्रीति बंग व अन्य ने किया। गायक उमेश चोकड़ा ने होली के गीतों को प्रस्तुत किया, जिस पर महिलाओं ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को मनोरंजक बनाया।

संस्था ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले प्रायोजक बीआरएस रिफाइनरिस प्रा.लि., परंपरा, मोहित जेम्स एन ज्वेल्स के गोपाल जाजू, डोडिया एग्रो के श्रीगोपाल डोडिया, महाराज पॉलीमर्स, वेद ज्वेलर्स, किशन गोपाल ओमप्रकाश भंडारी, किशनगोपाल अशोक कुमार भंडारी, किशनगोपाल अनिल कुमार भंडारी, श्रीनिधि एंड कं. की सीमा इन्नानी, माहेश्वरी स्टील्स के आनंद इन्नानी, डॉ. कन्हैयालाल रोहित कुमार इन्नानी सहित अन्यों का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें… फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन ने मनायी 20वीं वर्षगाँठ

कार्यक्रम में संयोजिका भारती करवा, सरला डागा, गोपिका भंडारी, अदिति भंडारी, संगीता दरक, प्रीति बंग, पुष्पा लड्डा, पूजा बूब, वर्षा भंडारी, गौरजा इन्नानी, सरिता मूंदड़ा, निशा सारड़ा, रेखा झँवर, रमा राठी, नीलम सारड़ा, स्मिता करनानी, जयश्री काबरा, अनुराधा लोया, बसंती बाहेती, शोभा तोष्णीवाल सहित अन्य ने सहयोग प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button