अत्तापुर महिला सत्संग समिति का गणगौर महोत्सव एवं सोना चाँदी तम्बोला संपन्न

Ad

हैदराबाद, अत्तापुर महिला सत्संग समिति तेजस्वी नगर का गणगौर महोत्सव एवं सोना चाँदी तम्बोला तेजस्वी नगर कॉलोनी स्थित इंदिरा गांधी प्ले ग्राउंड में भव्यता से संपन्न हुआ। अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं, बालिकाओं एवं अन्य ने भाग लिया और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। आज यहां आयोजित महोत्सव के अंतर्गत ईसरजी-गौरा की शोभायात्रा पारंपरिक गीतों के साथ साई बाबा मंदिर तेजस्विनी कॉलोनी से तिरुपति मेडिकल कॉलेज अत्तापुर, भरत नगर से होती हुई इंदिरा गांधी खेल मैदान तक निकाली गयी।

शोभायात्रा का भव्य स्वागत तिरुपति मेडिकल के पास मनीष अग्रवाल ने, भरतनगर कॉलोनी में सुरेशचंद दाहिमा, अशोक शर्मा, जगदीश तिवारी सिखवाल ने किया। साथ ही श्री श्याम मित्र मंडल, संजय गोयल सहित अन्य ने पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया। अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं, बालकों ने नृत्य की प्रस्तुत दी। साथ ही फैंसी ड्रेस में भाग लिया जिनको पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

तम्बोला और सहयोग से सफल रहा रंगारंग आयोजन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एमआईएम नेता प्रवीण अनिता नावंदर, विशेष अतिथि नरेन्द्र हेमा मिश्रा, सम्मानित अतिथि गोपाल संगीता जाजू का स्वागत राजेश ज्योति, रामअवतार-ऊषा, मनीष नंदा अग्रवाल, सुरेश-रीना अग्रवाल, प्रमोद-कुसुम, ज्योति-विजेन्द्र पारीक ने किया। तम्बोला में विजेताओं को सोना चाँदी उपहार स्वरूप में दिये गये। कार्यक्रम का संचालन ज्योति पारीक, नंदा अग्रवाल ने किया। समिति ने तम्बोला के सोना चांदी का पुरस्कार देने वाले मोहिनी जेम्स एंड ज्वेलर्स के गोपाल जाजू का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजिका ज्योति शर्मा, अंजू गोयल, कुसुम गुप्ता, रीना अग्रवाल, ज्योति पारीक, शीला अग्रवाल, नंदा अग्रवाल, रजनी फोगला, प्रीति पोद्दार, आशा पारीक, अनिता अग्रवाल एवं कोमल सहित कार्यक्रम संयोजक मंडल की शोभा शर्मा, लीला शर्मा, दीपिका अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, शिल्पा बंसल, सुमित अग्रवाल, अरुणा भूत, शकुंतला शर्मा, कौशल्या पारीक, नम्रता शर्मा, मनीषा मोदी, पूनम पारीक, अल्का दाधीच, अंकिता अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, करुणा संघी, लक्ष्मी अग्रवाल, रानी शर्मा, आशा शर्मा, उमा पारीक, पूनम शर्मा, कुसुमलता अग्रवाल, जिया अग्रवाल, राधिका सोमाणी, रमा तिवारी, रानी पाराशर, जोशना, पुष्पा, हर्षा शर्मा, मनीषा सीरवी, ममता शर्मा, दीपिका, मंजू शर्मा, जमुना शर्मा, सरोज राजपुरोहित, कलावती शर्मा, कंचन शर्मा, विनोदा अग्रवाल, राधा प्रजापति, अनुराधा शर्मा, स्मिता, उर्मिला, कोमल सारडा, भगवती राजपुरोहित, वंदना रांकावत, मीना शेखावत, मंजू अग्रवाल, आरती, पायल, शिवानी अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, सुमित्रा अग्रवाल, राधा भाटी, प्रीति दायमा, नीता अग्रवाल, अनू, कोमल तिवारी, शीतल, दीपा जोशी, सरला, सरोज शर्मा, गीता, माया शर्मा, सुनीता सीरवी, शिल्पा अग्रवाल, शिल्पा, डॉ. रेखा सरिता अग्रवाल, प्रियंका फोगला व अन्य ने सहयोग प्रदान किया। अवसर पर समिति ने सभी प्रायोजकों, अतिथियों व संयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button