हैदराबाद : एलपीजी गैस सिलेंडर लूटने का प्रयास
हैदराबाद, मिडिल ईस्ट में युद्ध की विभिषिका के चलते पेट्रोल और एलपीजी गैस की किल्लत ने आम जनता को काफी परेशान कर रखा है। वाहनों में पेट्रोल भरवाने के लिए लोग घंटों पेट्रोल पम्पों के पास कतारबद्ध हैं। वहीं घर का चूल्हा जलाने के लिए लोग एलपीजी गैस सिलेंडर प्राप्त करने हेतु कुछ भी कर गुजरने से पीछे नहीं हट रहे।
ऐसी ही एक घटना फिल्मनगर थाना परिधि के अंतर्गत शेखपेट में देखने को मिली, जहाँ कुछ लोगों द्वारा गैस एजेंसी के ऑटो से एलपीजी गैस सिलेंडरों को लूटने का प्रयास किया गया। इसके चलते शेखपेट में सनसनी फैल गई। घटना का वीडियो वायरल हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेखपेट की मुख्य सड़क पर कुछ लोगों ने गैस सिलेंडर ले जा रहे एलपीजी गैस एजेंसी के ऑटो को रोक लिया और डिलेवरी बॉय से झगड़ा कर ऑटो में लदे सिलेंडर जबरन उठा लिए।
यह भी पढ़े : आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश : हैदराबाद की महिला समेत 13 गिरफ्तार
इस प्रकार जबरन सिलेंडर उठाकर ले जाते हुए लोगों को डिलेवरी बॉय और ऑटो चालक ने रोकने का प्रयास किया, तब वह मारपीट पर उतर आए। यह देख स्थानीय लोगों ने जबरन गैस सिलेंडर उठाकर ले जा रहे लोगों को रोक लिया और उनके पास से उठाए गए गैस सिलेंडर वापस ऑटो ट्रॉली में रख दिए। इस दौरान गैस सिलेंडर ले जा रहे युवक ने स्थानीय लोगों से मारपीट भी की। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँची फिल्मनगर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



