एलपीजी आपूर्ति में कमी पर ऑटो चालकों ने किया विरोध प्रदर्शन

हैदराबाद, एलबी नगर के सागर हाईवे स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास गैस की कमी के विरोध में ऑटो चालकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

बुधवार को एलबी नगर में ऑटो चालकों के विरोध प्रदर्शन के चलते काफी देर तक ट्रैफिक जाम लगा रहा, हालाँकि बाद में पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया। ऑटो रिक्शा चालकों का मानना है कि शहर में एलपीजी के माध्यम से ऑटो चलाने वाले कई ऑटो रिक्शा चालक समय पर और पर्याप्त मात्रा में एलपीजी न मिलने के कारण कई लोग बेकारी का शिकार हो गये हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की माँग की थी।

यह भी पढ़ें… रेवंत रेड्डी के बयान से रिश्तों में खटास की आशंका

अधिकारियों ने की आपात बैठक

सिविल सप्लाई विभाग आयुक्त एम. स्टीफन रवींद्रा ने हैदराबाद में निजी कंपनियों एजिस गैस, सुपर गैस, गो गैस, टोटल एनर्जीज़, प्राइम गैस, एक्स्ट्रा गैस और यूनी गैस के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ऑटो गैस की आपूर्ति पर चर्चा की। बैठक में निर्देश दिया गया कि हर संभव स्रोत से एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। अगर आपूर्ति बनाए रखने में विफलता होती है, तो सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य है, लेकिन ऑटो एलपीजी में करीब 35 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button