अवंती बाई का 168वाँ बलिदान दिवस मनाया गया

Ad

हैदराबाद, लोध क्षत्रिय समाज द्वारा वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का 168वाँ बलिदान दिवस श्रद्धा सुमन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक सोमराज सिंह ने बताया कि जुमेरात बाजार स्थित रानी अवंती बाई चौक पर रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. गौतम राव ने कहा कि रानी अवंती बाई का बलिदान केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान और आत्मगौरव का प्रतीक है।

जब हम 168वें बलिदान दिवस पर उन्हें नमन कर रहे हैं, तो हमें यह भी समझना होगा कि उनका संघर्ष केवल अंग्रेजों के खिलाफ नहीं था, बल्कि अन्याय, अत्याचार और दमन के विरुद्ध व्यापक आंदोलन था। उन्होंने जिस साहस के साथ अंग्रेजी शासन का सामना किया, वह आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि जीवन में परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, अगर संकल्प मजबूत हो, तो कोई भी ताकत हमें झुका नहीं सकती।

रानी अवंती बाई के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

हमें उनके आदर्शों को जीवन में उतारते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। लोध क्षत्रिय सदर पंचायत के अध्यक्ष एम. महेश सिंह ने कहा कि समाज के महान वीरों को याद करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। रानी अवंती बाई ने जिस तरह प्राणों की आहुति देकर देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया, वह समाज की गौरवशाली परंपरा को दर्शाता है।

आज बच्चों और युवाओं को उनके इतिहास से परिचित कराने की आवश्यकता है, ताकि उनमें देशभक्ति और त्याग की भावना विकसित हो। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट होकर अधिकारों और सम्मान के लिए कार्य करना होगा। ऐसे आयोजन हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और याद दिलाते हैं कि हम एक महान विरासत के उत्तराधिकारी हैं। यदि हम संगठित रहेंगे, तो समाज और राष्ट्र दोनों को मजबूती मिलेगी।

पूर्व पार्षद पी. लाल सिंह ने कहा कि आज के समय में जब समाज कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में हमें अपने इतिहास के उन महान व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में हार नहीं मानी। रानी अवंती बाई का जीवन हमें यह सिखाता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और साहस से हर बाधा को पार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी को पहचान और विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। हमें इसे और व्यापक स्तर पर ले जाना चाहिए, ताकि हर वर्ग तक उनके बलिदान की गाथा पहुँच सके।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल महिला समिति ने किया ‘मोहे रंग दे’ कार्यक्रम का आयोजन

रानी अवंती बाई के बलिदान को बताया प्रेरणा का स्रोत

अखिल भारतीय लोधी महासभा, तेलंगाना के अध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि रानी अवंती बाई का जीवन संघर्ष और बलिदान की मिसाल है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर समाज की गतिविधियों को तेजी से बढ़ाएँगे। पूर्व पार्षद डी. अनिल सिंह ने कहा कि समाज के महापुरुषों को याद करना हमारी जिम्मेदारी है। पूर्व पार्षद परमेश्वरी सिंह ने रानी अवंती बाई के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके बलिदान से हमें देशभक्ति और साहस की प्रेरणा मिलती है।

एडवोकेट अरविंद सिंह ने अवंती बाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 16 नवंबर, 1831 को रामगढ़ में हुआ और 20 मार्च, 1858 को उन्होंने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। रामगढ़ की रानी के रूप में रानी अवंती बाई ने जिस साहस और वीरता का परिचय दिया, वह भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा। वीरांगना रानी अवंती बाई लोध संगठन महिला समिति की उपाध्यक्ष सरिता सिंह, सारिका सिंह ने अवंती बाई की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सोमराज सिंह ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

अवसर पर भाजपा गोलकोंडा जिला अध्यक्ष पी. उमा महेंद्र, लोध समाज के पूर्व संचालक रामराज सिंह, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष लड्डू यादव, राम सिंह, पूर्व पार्षद शशिकला कृष्णा, राकेश जायसवाल, सी. नरेश, बद्रीनाथ सिंह (पट्टेदार), गोपाल सिंह, रामा राव, डी. अनिल सिंह, सुशील सिंह, कांग्रेस नेता श्याम सिंह, डी. गोपाल, शैलेंद्र यादव, शैलेंद्र सिंह, शिवा सिंह, अगंद सिंह, रविंदर सिंह, नरेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह (एडवोकेट), शशिराज सिंह, राकेश सिंह, दीपक सिंह सूबेदार, विशाल सिंह, अमरदीप सिंह, मातावाले सुरेंद्र सिंह, संदीप सिंह व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button