किराणा मर्चेन्ट्स असोसिएशन की जागरूकता बैठक कल
हैदराबाद, दि हैदराबाद किराणा मर्चेन्ट्स असोसिएशन के तत्वावधान में मिट्टी का शेर, चारकमान में तेलंगाना पुलिस एवं एफएसएसएआई के सहयोग से व्यापारियों में खाद्य सुरक्षा एवं नियमों का पालन करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार, 13 अप्रैल को शाम 5 बजे बैठक का आयोजन किया जाएगा।
असोसिएशन के मानद सचिव अविनाश देवड़ा द्वारा आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में अध्यक्ष दामोदरदास विजयवर्गीय के हवाले से उक्ताशय की जानकारी दी गई। जागरूकता बैठक में टॉस्क फोर्स डीसीपी वैभव गायकवाड़, अतिरिक्त डीसीपी आंदे श्रीनिवास राव, एच-फास्ट इंस्पेक्टर रंजीत, एफएसएसएआई के राष्ट्रीय निदेशक बालू नायक, डीसीपी (लॉ एंड ऑर्डर) जी. चंद्रमोहन, गोशामहल के एसीपी सुदर्शन, गोशामहल एसएचओ बी. श्रवण कुमार, अफजलगंज एसएचओ मोहन राव एवं बेगम बाजार एसएचओ भारत व्यापारियों का मार्गदर्शन करेंगे।
यह भी पढे़: राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण सम्मेलन के संबंध में की गयी बैठक
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



