बल्लेबाजी सुधार के लिए टी20 चैंपियनशिप से हटेंगे बाबर

कराची, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने 26 मार्च से शुरू होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से पहले अपनी बल्लेबाजी की तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है।

टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश के खिलाफ उसकी सरजमीं पर होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला की टीम से बाहर किए गए बाबर का नाम पेशावर में चल रही राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप के लिए लाहौर व्हाइट्स टीम में शामिल किया गया था।

यह भी पढ़े : बारबाडोस से अहमदाबाद तक : क्रिकेट में भारत के दबदबे की अभूतपूर्व दास्तान

अब यह बात सामने आई है कि वह घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेंगे और इसके बजाय अपनी बल्लेबाजी पर कुछ कोच के साथ काम कर रहे हैं। ये कोच कौन हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने कहा कि बाबर और टीम प्रबंधन ने फैसला किया है कि उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने के बजाय अपनी बल्लेबाजी की तकनीकी खामियों पर काम करना चाहिए। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button