बद्रुका कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स का बिजकॉम 27 फरवरी से

हैदराबाद, बद्रुका कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स द्वारा 27 व 28 फरवरी को आयोजित होने वाले बिजकॉम 2026 का पोस्टर जारी किया गया। यहाँ काचीगुड़ा स्थित कॉलेज प्रांगण में आयोजित बिजकॉम 2026 कार्यक्रम का पोस्टर सचिव श्रीकृष्ण बद्रुका, महानिदेशक प्रो. अभिराम कृष्णा, कॉलेज प्राचार्य डॉ. बी. मोहन कुमार, उप-प्राचार्य डॉ. वेंकटैय्या, मितेश कड़ाकिया, इवेंट संयोजिका एस. कृष्णा प्रिया तथा ए. संध्या की उपस्थिति में लांच किया गया।

अवसर पर रेडियो सिटी की आरजे जाह्नवी उपस्थित थीं। लगभग 2,000 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत किया। बिजकॉम सुबह 9 बजे से आरंभ होगा। इसमें प्रमुख रूप से बिजनेस सम्राट, गाँव से ग्लोबल, बिजक्विज, ऑरेटर्स मिनट, नृत्य आजा नचले, फैशन शो, चित्रलोक-लघु फिल्म प्रतियोगिता, माइंड स्पिरिट, मोक्ष द्वार, बैटल ऑफ बुशेस, थ्रिल जोन, रील प्रतियोगिता, मिनट टू विन, बॉक्स क्रिकेट, कैरम किंग्स, कैंपस लॉक डाउन, स्कैप दी मैज आदि का आयोजन किया जाएगा। अवसर पर 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से बिजनेस सम्राट और डांस आयकॉन (एकल) में दस-दस हजार रुपये नगद पुरस्कार जीतने का अवसर प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें… श्री महावीर स्वामी जिनालय का प्रतिष्ठा महोत्सव 22 अप्रैल से

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button