बजाज ऑटो की बिक्री मार्च में 20 प्रतिशत बढ़कर 4,45,377 इकाई रही

नयी दिल्ली, बजाज ऑटो लिमिटेड की मार्च में कुल बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 4,45,377 इकाई हो गई। मार्च 2025 में यह 3,69,823 इकाई थी। वाहन विनिर्माता कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि मार्च में घरेलू बाजार में कुल बिक्री 2,66,290 इकाई रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,21,474 इकाई थी।

घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री मार्च 2026 में 20 प्रतिशत बढ़कर 2,21,021 इकाई हो गई जो मार्च 2025 में 1,83,659 इकाई थी। कंपनी ने बताया कि दोपहिया वाहनों का निर्यात भी 21 प्रतिशत बढ़कर 1,59,452 इकाई हो गया जो पिछले वर्ष इसी महीने 1,32,073 इकाई था।

यह भी पढ़े : हाइब्रिड एसयूवी फुलविन टी9एल : 2000 किमी की रेंज

वाणिज्यिक वाहन की कुल बिक्री मार्च में 20 प्रतिशत बढ़कर 64,904 इकाई रही जो मार्च 2025 में 54,091 इकाई थी। घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 45,269 इकाई रही जबकि मार्च 2025 में यह 37,815 इकाई थी। वहीं निर्यात 21 प्रतिशत बढ़कर 19,635 इकाई हो गया जो पिछले साल इसी महीने 16,276 इकाई था। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button