बीबीसीआईटी रेडियो लांच
हैदराबाद, बंकटलाल बद्द्रुका कॉलेज फॉर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (बीबीसीआईटी) ने अपना रेडियो लांच किया। यह एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहाँ विद्यार्थी अपनी बात कह सकते हैं, मनोरंजन कर सकते हैं और प्रेरणा लेकर इससे जुड़ सकते हैं। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीबीसीआईटी रेडियो को इलेक्ट्रॉनिक्स के विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रॉनिक्स की संकाय दिव्या के मार्गदर्शन में बनाया है।
इसके लिए बंकटलाल बद्द्रुका कॉलेज फॉर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के प्रिंसिपल डॉ. डीवीएनएस मूर्ति का खास आभार व्यक्त किया, जिन्होंने विद्यार्थियों के इस इनोवेशन को सपोर्ट दिया। अवसर पर सचिव श्रीकिशन बद्रुका और महानिदेशक प्रो. अभिराम कृष्णा ने इस सृजनता के लिए स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई दी।
इस रेडियो को भारत सरकार के टेलीकॉम विभाग की एपी एलएसए यूनिट के निदेशक (टेक्नोलॉजी) प्रशांत वी तकलीकर ने लांच किया। यह बीबीसीआईटी रेडियो कॉलेज अपडेट्स, नियमित न्यूज़ हेडलाइंस, फन, स्टूडेंट क्रिएटिविटी समेत अन्य विषयों के लिए प्रत्येक दिन दोपहर 1 बजे कैम्पस में स्ट्रीम होगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



