स्प्रिचुअल एडवाइजर बनना चाहती हैं सोनिया बंसल
सलमान खान के शो बिग बॉस 17 (2023) की कंटेस्टेंट सोनिया बंसल को उस शो में बहुत पसंद किया गया था। अपनी प्रोफेशनल इमेज की तरह रियल लाइफ में हद से ज्यादा सिजलिंग सोनिया अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अपने स्टाइलिश लुक से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। 28 अक्तूबर 1996 को उद्रार-प्रदेश के आगरा में पैदा हुईं सोनिया बंसल कुछ हिन्दी और तेलुगु फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं।
इसके अलावा, वह सोशल मीडिया पर खासा ऐक्टिव रहती हैं और लगातार एक से बढ़कर एक अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं। सोनिया ने अपने कॅरियर की शुरूआत फिल्म नॉटी गैंग (2019) से की थी। इसके बाद वो फिल्म डुबकी (2021), गेम 100 करोड़ का (2022) जैसी फिल्मों में नजर आईं। सोनिया हॉटस्टार की ऐक्शन ड्रामा वेब सीरीज शूरवीर भी कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म धीरा से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें बिग बॉस 17 (2023) में देखा गया था। कुछ वक्त पहले सोनिया ने अचानक घोषणा की थी कि अब वो शोबिज से दूर होकर एक नई राह पर चलने की तैयारी करने वाली हैं।
सोनिया ने अपने उद्देश्य को साफ करते हुए कहा था कि वो अब लोगों की समस्याओं पर ज्यादा ध्यान देते हुए आगे की जिंदगी स्प्रिचुअल एडवाइजर बनकर जीना चाहती हैं। सोनिया का कहना है कि इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सबने कहीं ना कहीं एक-दूसरे को खो दिया है। हम अक्सर दूसरों के लिए सब कुछ करते रहते हैं। लेकिन, खुद को कहीं ना कहीं भूल जाते हैं। सोनिया बंसल ने ई-टाइम्स से बातचीत में कहा कि इंडस्ट्री ने उन्हें नेम-फेम सब कुछ दिया, लेकिन यहां उन्हें कभी भी शांति नहीं मिली। उनके शोबिज छोड़ने के पीछे कारण यह बताया कि उन्हें इंडस्ट्री के तौर-तरीके बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहे हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



