बंगाल : बागडोगरा से न्यायिक घेराव का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
कोलकाता, पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के कथित मुख्य साजिशकर्ता को शुक्रवार को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम के रूप में हुई है। उसे तब गिरफ्तार किया गया जब वह एक विमान में सवार होने की कोशिश कर रहा था।
यह भी पढ़े : भाजपा अवैध मतदाताओं को शामिल करने की कोशिश कर रही : ममता
अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘वह कालियाचक कांड का मुख्य साजिशकर्ता है, जिसमें बुधवार रात को सात न्यायिक अधिकारियों का बीडीओ कार्यालय के अंदर कई घंटों तक घेराव किया गया था। वह विमान में सवार होकर भागने की फिराक में था।’’ उन्होंने बताया कि इस गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने घटना में संलिप्तता के आरोप में इंडियन सेकुलर फ्रंट (आईएसएफ) के एक उम्मीदवार सहित अब तक 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



