रसायन से पकाए गए आमों से सावधान : सज्जनार

हैदराबाद, गर्मियाँ शुरू हो चुकी हैं और फलों का राजा अपने अनोखे स्वाद को लेकर हाजिर होने को तैयार है। हालाँकि स्वाद के पीछे भागने की बजाए शहर की पुलिस ने शुक्रवार को लोगों से आम खरीदते समय अत्यधिक सावधानी बरतने को कहा है। पुलिस का कहाना है कि कई दुकानदार रसायन का उपयोग कर आम पकाते हुए पाये गये हैं।

एक एडवाइज़री में पुलिस ने कहा कि गर्मियों की शुरुआत के साथ ही बाज़ारों में आम आने लगे हैं। हालाँकि लोगों को यह कड़वी सच्चाई नहीं भूलनी चाहिए कि इन मुँह में पानी लाने वाले फलों के अंदर ज़हरीले केमिकल्स छिपे होते हैं। पैसे के लालच में कुछ स्वार्थी व्यापारी लोगों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं।

हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वी.सी. सज्जनार ने कहा कि जो आम प्राकृतिक रूप से पकने चाहिए, उन्हें कैल्शियम कार्बाइड और अन्य केमिकल्स का इस्तेमाल करके कृत्रिम रूप से पकाया जा रहा है और बेचा जा रहा है। सड़क किनारे के ठेलों पर चमकने वाले, सुनहरे रंग के बेहद आकर्षक दिखने वाले हर फल को खरीदना और यह मान लेना कि वह अच्छी क्वालिटी का है, खुद बीमारी को न्योता देने जैसा है।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना HC का आदेश: कॉलेज ले सकेंगे छात्रों से फीस

रसायनयुक्त आम से तंत्रिका तंत्र और साँस लेने में दीर्घकालिक असर

एक्स पर एक पोस्ट में सज्जनार ने कहा कि आम तौर पर प्राकृतिक रूप से पके हुए फल एक जैसे रंग के नहीं होते, लेकिन रसायन से पकाए गए फल बाहर से पीले हो जाते हैं, जबकि अंदर से हरे ही रहते हैं, और ज़हरीले बन जाते हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ऐसे फलों का सेवन करने से गले में जलन, पेट खराब होना, उल्टी और दस्त जैसी समस्यें हो सकती हैं। साथ ही तंत्रिका तंत्र को नुकसान और साँस लेने में दिक्कत जैसी लंबे समय तक रहने वाली बीमारियाँ भी हो सकती हैं।

हैदराबाद पुलिस पहले से ही ऐसे धोखेबाज़ व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, जो जनता के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि हम एच-फास्ट के ज़रिए मिलावटी आमों पर भी कड़ी नज़र रख रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मैं जनता से आग्रह करता हूँ कि वे धोखा न खाएँ। प्राकृतिक चीज़ों की पहचान करें और उसी के अनुसार फल खरीदें। उन्होंने बताया कि ऐसे आमों से सावधान रहें जिनका रंग अप्राकृतिक हो, जिनमें रसायन की गंध हो या जिनका स्वाद प्राकृतिक रूप से पके आमों की तुलना में अजीब हो। यह समझें कि जिन फलों पर असामान्य धब्बे हों, या जो बेकिंग सोडा वाले पानी में धोने पर रंग बदल लें, वे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button