भाग्यनगर गणगौर उत्सव : महिलाओं-बालिकाओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
हैदराबाद, भाग्यनगर गणगौर उत्सव समिति के तत्वावधान में गणगौर महोत्सव भव्य शोभायात्रा, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और तंबोला के साथ भव्यता से संपन्न हुआ।





समिति द्वारा गौरा-ईसरजी की भव्य गणगौर शोभायात्रा विजय रेसीडेंसी से निकाली गई, जो रत्नाबाई गली से निकलकर लक्ष्मीनारायण मंदिर से होते हुए कबूतरखाना नावंदर भवन पर संपन्न हुई। पूजा के पश्चात महिलाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं ने पारंपरिक वेशभूषा के साथ भाग लिया।
यह भी पढ़ें… भक्ति और उल्लास के बीच मनाया गया आदि वीर जयंती महोत्सव
अवसर पर तंबोला का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी अमृत कुमार जैन उपस्थित थे। उन्होंने समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उगादि की बधाई दी। अमृत कुमार जैन का स्वागत समिति के विजय जाजू व अन्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विजय जाजू, रमाकांत शर्मा, महावीर जाजू व समस्त कार्यकारिणी ने सहयोग प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





