भारास की ब्लैकमेल की राजनीति : भट्टी विक्रमार्का
हैदराबाद, उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री भट्टी विक्रमार्का ने विपक्षी बीआरएस पर लोकतंत्र की खिल्ली उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा में जिस प्रकार का व्यवहार विपक्षी कर रहे हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।
विधानसभा में राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी से संबंधित राघवा कंस्ट्रक्शन्स पर अवैध खनन किए जाने के आरोप लगाते हुए मुख्य विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (भारास) सदस्यों द्वारा सदन समिति का गठन करने की जिद लेकर सभापति के पोडियम के पास बैठकर तालियां बजाने तथा कागज फाड़कर उछालने को लेकर घोर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि बजट पेश किए जाने के दौरान कान में फूल लगाकर विरोध किया जाना तथा कागजों को फाड़ना तथा सदन में हमेशा हो हल्ला किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
यह भी पढ़ें… आंगनवाड़ी में 15 हजार पदों पर नियुक्ति शीघ्र : सीतक्का
मंत्री ने कहा कि पूर्व केसीआर सरकार के समय सदन समिति का गठन करके ब्लैकमेल करने की राजनीति करके कांग्रेस के विधायकों को बीआरएस में शामिल करवा लिया गया था। उन्होंने कहा कि कहा कि वर्ष 2014 से लेकर वर्तमान समय तक खनन मामले की सीबीसीआईडी जांच करने का मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद भी इस प्रकार सदन समिति गठन करने को लेकर जिद पर बैठना ठीक नहीं है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



