भवानी केड़िया ने 27वीं नेशनल डेफ जूनियर टेनिस में रजत जीता
हैदराबाद, हैदराबाद की युवा डेफ टेनिस महिला खिलाड़ी भवानी केड़िया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 27वीं नेशनल डेफ जूनियर स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप के तहत खेले गए टेनिस एकल विभाग में रजत पदक जीता।



यह प्रतियोगिता गत दिनों चडीगढ़ में आयोजित की गई। एकल फाइनल विभाग में भवानी पड़ोसी राज्य आंध्र-प्रदेश की जाफरीन शेख के साथ कड़ा मुकाबला करते हुए सुपर टाइब्रेकर में हार गई। भवानी केड़िया पिछले कुछ वर्षों से तेलंगाना के पूर्व डेविस कप टेनिस खिलाड़ी वासुदेव रेड्डी की देखरेख में प्रशिक्षण ले रही है। इससे पूर्व भवानी केड़िया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिसमें टोक्यो एवं ब्राजील में हुए डेफ ओलंपिक्स एवं ग्रीस तथा टर्की में हुए विश्व चैम्पियनशिप शामिल है।
यह भी पढ़ें… मिहिका यादव और अर्जुन सिंह अमेरिकी ओपन के लिए भारतीय पिकलबॉल टीम में
भवानी केड़िया ने रजत पदक जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह मेरे लिए गर्व की बात है, मामूली अंतर से स्वर्ण पदक हाथ से छूट गया, लेकिन इसी से प्रेरणा लेते हुए आगामी टूर्नामेंटों में कड़ी मेहनत कर और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूँगी। उन्होंने प्रशिक्षक एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। (सी. सुधाकर)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



