इस्कॉन साइबराबाद मंदिर का भूमि पूजा समारोह आयोजित

हैदराबाद, इस्कॉन साइबरबाद मंदिर के निर्माण हेतु भूमि पूजा समारोह नल्लागंडला-गोपनपल्ली में आध्यात्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में तेलंगाना सरकार की वन मंत्री कोंडा सुरेखा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। तेलंगाना सरकार द्वारा इस्कॉन मंदिर के निर्माण हेतु नल्लागंडला के गोपनपल्ली स्थित श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर से सटी 6000 वर्ग गज भूमि आवंटित की थी। सुबह भूमि पूजा, गो पूजा, गुरु पूजा और सुदर्शन नरसिम्हा होम के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ।

अवसर पर मंत्री कोंडा सुरेखा ने भौतिक विकास के साथ आध्यात्मिक विकास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर आध्यात्मिक मार्गदर्शन, सांस्कृतिक संरक्षण और युवाओं के कौशल विकास के केंद्र के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने मंदिर निर्माण में किए गए प्रयासों के लिए इस्कॉन नेतृत्व, स्वामियों और भक्तों को बधाई देते हुए परियोजना की सफलता की कामना की।

यह भी पढ़ें… श्रीनिधि विश्वविद्यालय ने लांच किया श्रीनिधि स्कूल ऑफ बिजनेस

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 20 महिलाओं को नारी पुरस्कार-2026 प्रदान किए गए। इस्कॉन साइबराबाद मंदिर के अध्यक्ष रामदास ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंदिर समुदाय के लिए शांति, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनेगा। समारोह में स्थानीय विधायक अरेकापुडी गांधी, पूर्व पार्षद गंगाधर, वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button