कालेश्वरम पर मिल गये हैं भाजपा और कांग्रेस : हरीश राव

हैदराबाद, पूर्व मंत्री और विधानसभा में बीआरएस पार्टी के उपनेता हरीश राव ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर चर्चा से बचते हुए सरकार ने विधानसभा सत्र बिना किसी दिशा के जल्दबाजी में समाप्त कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने छह गारंटियों पर कोई स्पष्टता नहीं दी।

हरीश राव ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि सरकार ने केवल बजट और बिल पास करने के लिए सत्र चलाया, जनता की समस्याओं पर चर्चा नहीं करायी गई। उन्होंने कहा कि बीआरएस द्वारा उठाए गए 19 मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई और प्रश्नकाल भी पर्याप्त दिनों तक नहीं चलाया गया।

कांग्रेस सरकार ने अपने मंत्रियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान हटाने के लिए विपक्षी विधायकों को निलंबित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के व्यवहार और भाषा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायकों द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा अहंकारपूर्ण और आपत्तिजनक है, इसलिए इसे एथिक्स कमेटी को भेजा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें… खाने में मिलावट सिर्फ जुर्म नहीं समाज पर हमला : सज्जनार

केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल द्वारा कालेश्वरम परियोजना पर की गई टिप्पणी की आलोचना करते हुए हरीश राव ने कहा कि यह बीजेपी और कांग्रेस के बीच मिलीभगत का उदाहरण है। उन्होंने दावा किया कि कालेश्वरम परियोजना सफल है और इसके कारण राज्य में सिंचाई क्षेत्र बढ़ा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों के हित में तुरंत धन जारी किया जाए और नहरों में पानी छोड़ा जाए। साथ ही चेतावनी दी कि बीआरएस पार्टी विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों जगह सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button