भाजपा ने कार्यकर्ताओं पर हमलों को लेकर डीजीपी से की हस्तक्षेप की माँग

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर हो रहे कथित हमलों को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक से हस्तक्षेप की मांग की है। तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव के नेतृत्व में डीजीपी को सौंपे गए ज्ञापन में भाजपा नेताओं ने नलगोंडा जिले में भाजपा नेता डोटी किरण यादव पर हुए हिंसक हमले के बारे में बताया कि यह हमला नगरपालिका चुनावों के बाद राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से जुड़ा है।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि हमले की गंभीरता के बावजूद पुलिस ने मामला जमानती धाराओं में दर्ज किया। भाजपा नेताओं ने चंदूर गांव में डोटी किरण यादव और अन्य लोगों की हत्या के प्रयास के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद की सड़कों पर उतारी जाएँगी 2800 इलेक्ट्रिक बसें : पोन्नम प्रभाकर

भाजपा नेताओं ने बताया कि विकाराबाद और नलगोंडा से भी ऐसे कई मामले सामने आए, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले और पुलिस की निक्रियता के आरोप लगाए गए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर सत्तारूढ़ कांग्रेस के पक्ष में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया और सभी घटनाओं की निष्पक्ष जांच तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अवसर पर पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एम. जयश्री, मुख्य प्रवक्ता एनवी सुभाष एवं अन्य नेता मौजूद थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button