भाजपा विधायक ने की दिल्ली का नाम इंद्रप्रस्थ रखने की मांग

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक पूनम शर्मा ने शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ रखने की मांग की। वजीरपुर से भाजपा विधायक शर्मा ने सदन की बैठक में विशेष उल्लेख के माध्यम से अपनी बात रखी।

पूनम शर्मा ने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अनुरोध करती हूं कि वह दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पारित करें और इसे केंद्र की मंजूरी के लिए भेजा जाए।”शर्मा ने कहा कि दिल्ली का गौरवशाली अतीत महाभारत काल से जुड़ा है और इसके ‘ठोस सांस्कृतिक और ऐतिहासिक प्रमाण’ मौजूद हैं कि दिल्ली पहले इंद्रप्रस्थ के रूप में अस्तित्व में था।

पूनम शर्मा ने कहा कि इंद्रप्रस्थ नाम हमें उस युग की याद दिलाता है, जब हमारा देश सोने की चिड़िया के रूप में जाना जाता था। नया नाम देश को एक महान सांस्कृतिक पहचान प्रदान करेगा। इससे पहले चांदनी चौक से भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर यही मांग उठाई थी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button