केंद्रीय मंत्रियों से मिले भाजपा सांसद, की हस्तक्षेप की माँग

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार और तेलंगाना के अन्य भाजपा सांसदों ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर एचसीयू भूमि मामले में हस्तक्षेप करने की माँग की। केंद्रीय मंत्री के कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने प्रधान से संबंधित भूमि और जैव विविधता की रक्षा के लिए उचित कदम उाने का अनुरोध किया।

भाजपा नेताओं ने बताया कि पायल शंकर और अन्य पार्टी विधायक मंगलवार को हैदराबाद विश्वविद्यालय का दौरा करने वाले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें यहाँ उनके आवास में नजरबंद कर दिया। हालाँकि, उन्होंने बताया कि बाद में इन विधायकों को रिहा कर दिया गया। इसके अलावा भाजपा सांसदों ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर कंचा गच्चीबावली से संबंधित 400 एकड़ भूमि की नीलामी के सिलसिले में हस्तक्षेप करने की आग्रह किया।

यह भी पढ़ें… एचसीयू भूमियों के संरक्षण हेतु भाजयुमो करेगा आंदोलन : सेवेल्ला महेंदर

जी. किशन रेड्डी ने भूमि को संरक्षित करने के लिए केंद्रीय वन्य एवं पर्यावरण विभाग से सक्रियता से कार्रवाई करने की अपील भी की। किशन रेड्डी के आग्रह पर गौर करते हुए भूपेंद्र यादव ने वन एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को कंचा गच्चीबावली भूमि पर तुरंत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया और रिपोर्ट मिलने के बाद इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Exit mobile version