बंगाल में ‘सिंडिकेट राज’ खत्म करेगी भाजपा: शाह

ओंडा (पश्चिम बंगाल), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में सत्ता में आती है, तो वह तृणमूल कांग्रेस के ‘सिंडिकेट राज’ को समाप्त कर देगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।
घुसपैठियों को बाहर निकाल दिया जाएगा
बांकुड़ा जिले के ओंडा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने आलू किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी उपज को देशभर में भेजा जाएगा, ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके।उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने के बाद हम तृणमूल कांग्रेस सरकार के ‘सिंडिकेट राज’ को खत्म कर देंगे।’’
शाह ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी के शासनकाल में महिलाओं पर अत्याचार में शामिल सभी लोगों को न्याय के दायरे में लाया जाएगा।’’ केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा।उन्होंने कहा, ‘‘भारत कोई ‘धर्मशाला’ नहीं है और देश के लिए खतरा बने घुसपैठियों को बाहर निकाल दिया जाएगा।’’(भाषा )
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



