टाइगर नरेंद्रा से प्रेरणा लें भाजपा के कार्यकर्ता : रामचंदर राव
हैदराबाद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने देश, धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए सीना तानकर सामने खड़े रहे केंद्रीय मंत्री आले नरेंद्रा की जीवनी से वर्तमान भाजपाइयों को प्रेरणा लेकर भविष्य में तेलंगाना की भूमि पर रामराज्य स्थापित करने तक आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया।
पार्टी मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जी. आनंद गौड़ द्वारा पुराने शहर में टाइगर नरेंद्रा व भाई साब के नाम से प्रसिद्ध पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. नरेंद्रा की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान रामचंदर राव ने नरेंद्रा के चित्र पर श्रृद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि संयुक्त आंध्र प्रदेश में वोट बैंक की राजनीति के चलते तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा मजलिस पार्टी को प्रोत्साहन दिया गया, वहीं जब पुराने शहर में हिन्दुओं पर हमले होने लगे, तब टाइगर नरेंद्रा ने आगे खडे होकर सामना किया।
सांप्रदायिक संघर्षों में नरेंद्रा की भूमिका का उल्लेख
रामचंदर राव ने कहा कि सांप्रदायिक दंगों के समय मजलिस के गुंडों के हमलों से हिन्दुओं की रक्षा करने वाले नरेंद्रा के दिखाए मार्ग पर चलना ही टाइगर को सही मायनों में श्रृद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हजारों कार्यकर्ताओं के साहस से हैदराबाद में यदि भगवा लहरा रहा है, तो वह ए. नरेंद्रा की प्रेरणा ही है। देश, धर्म व संस्कृति के लिए लड़ने वाले टाइगर नरेंद्रा को पदों से अधिक तेलंगाना के हित मुख्य थे। उन्होंने कहा कि नरेद्रा ने ट्रेड यूनियन लीडर के तौर पर श्रमिकों व कर्मचारियों के अधिकारों के लिए लड़ई लड़ी।
यह भी पढ़ें… केंद्र सरकार का अगला कदम यूसीसी : रामचंदर राव
कागजनगर सिरपुर मिल्स से लेकर आल्विन कंपनी तक अनेक उद्योगों में सेवा दी। उन्होंने सभी से नरेंद्रा के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। अवसर पर विधायक पालवाय हरीश बाबू, संगठन मंत्री चंद्रशेखर तिवारी, पूर्व उप महापौर जी. सुभाषचंदर, आले भास्कर राज, आले जितेंदर, वेमुला अशोक, रामुलू, आनंद गुप्ता, पैरासानी वेंकटेश व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



