हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत गनफाउंड्री डिवीजन में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मनोरंजितम मेमोरियल हाई स्कूल में संपन्न हुआ, जिसमें पार्टी के विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उद्घाटन सत्र के बाद टी. उमा महेंद्र, जिला अध्यक्ष गोलकोंडा गोशामहल (हैदराबाद सेंट्रल) ने भाजपा चरित्र विकास (पार्टी के ऐतिहासिक विकास) पर जानकारीपूर्ण सत्र लिया। वाई. श्रीधर, जिला प्रभारी ने स्थानीय समस्याओं और संघर्ष पर अपनी बात रखी। शाम का समापन बद्दम महिपाल रेड्डी, भाजपा तेलंगाना राज्य सचिव द्वारा कार्यपद्धति पर सत्र के साथ हुआ। दूसरे दिन की शुरुआत योग से हुई। इसके पश्चात संगठनात्मक और वैचारिक विषयों पर कई सत्र आयोजित किए गए।
कांति किरण, भाजपा तेलंगाना राज्य एससी मोर्चा ने अंत्योदय द्वारा संतृप्ति विषय पर समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को दोहराया, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूल विचारधारा है। डॉ. ओ. श्रीनिवास रेड्डी, राज्य सचिव एवं तेलंगाना में प्रशिक्षण शिविरों के प्रभारी ने सैद्धांतिक भूमिका पर महत्वपूर्ण सत्र लिया। उन्होंने राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में पार्टी के मूल सिद्धांतों की प्रासंगिकता पर जोर दिया। अभिषेक जांगिड़ी, भाजपा तेलंगाना राज्य आधिकारिक प्रवक्ता ने एसआईआर और बीएलए की भूमिका पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बूथ स्तरीय गतिविधि और संगठनात्मक ढांचे के महत्व पर प्रकाश डाला।
एआई, नमो ऐप और जनसंपर्क के महत्व पर चर्चा
टी. वीरेंद्र गौड़, भाजपा तेलंगाना राज्य महासचिव ने एआई, नमो ऐप, सरल ऐप सहित सोशल मीडिया के विभिन्न उपकरणों की भूमिका पर चर्चा की। बोहिनी दर्शन, पूर्व पार्षद जियागुड़ा ने बूथ प्रबंधन और मन की बात पर विचार रखते हुए लोगों से सीधे जुड़ाव के महत्व पर जोर दिया। डॉ. एस. प्रकाश रेड्डी, वरिष्ठ भाजपा नेता ने कार्यविस्तारण (संगठन विस्तार) सत्र में कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।
यह भी पढे़: मारवाड़ी युवा मंच, ग्रेटर हैदराबाद के शिविर में सेवा जारी
दो दिवसीय शिविर का समापन डॉ. एस. प्रकाश रेड्डी, वरिष्ठ भाजपा नेता की अध्यक्षता में समापन सत्र के साथ हुआ। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद डॉ. सुरेखा, तेलंगाना राज्य एससी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, पी. विवेकानंद, बी. श्रीकांत, बी. सुदर्शन, एस. साई. गौड़, पूजा महेंद्र, ए. रंजीत प्रकाश, सुरेंद्र शर्मा, देवराज सोलंकी, बी. महेंदर व अन्य उपस्थित थे।
